स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में दो नाबालिगों सहित तीन मोटरसाईकिल चोर काबू !

 

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



नारनौंद के पुराने बस स्टैंड पर वाहन चोरी निरोधक दस्ते की टीम ने चैकिंग के दौरान तीन युवकों को चोरी के मोटरसाइकिलों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। 







मिली जानकारी के अनुसार हांसी पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम नारनौंद के पुराने बस स्टैंड पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि दो मोटरसाईकिलों पर तीन युवक सवार होकर आए तो पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रूकवाकर कागजात मांगें तो वो कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाए और ना ही कोई संतोष जनक जवाब दे पाए। पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने ये मोटरसाईकिलें चोरी की हुई हैं। जिनमें से एक नरवाना से तो दूसरी हिसार के मेला ग्राउंट से चोरी की थी। वाहनों के नंबरों से पता चला है कि एक मोटरसाईकिल हिसार के हिमांशुु बंसल की है जोकि मेला फेयर से चोरी हुई थी और एक मोटरसाईकिल नरवाना के अनिप की है, जोकि कुछ समय पहले चोरी की गई थी। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूल ली। पुलिस ने दो नाबालिगों सहित साहिल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। 





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |