हांसी पुलिस ने भारी मात्रा में सुल्फा सहित एक को किया गिरफ्तार !
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में सुल्फा सहित पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो किलो 30 ग्राम सुल्फा बरामद करके आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हांसी एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि सैनीपुरा गांव के रोड़ पर शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। टीम ने बिना किसी देरी के तुरंत वहां पर छापेमारी कर उसे दबौच लिया और मौके पर सिसाय गांव के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल दर्शन सिंह को मौके पर बुलाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो किलो 30 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। जब उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान हांसी की दयाल सिंह कालोनी निवासी सत्तू के रूप में हुई। पुलिस ने सुल्फा बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से सुल्फा की इतनी बड़ी खेप वो कहां से लेकर आया था और कहां पर सप्लाई करने वाला था तथा इस गिरोह में उसके साथ कौन कौन लोग शामिल हैंं, सहित तमाम मुद्दों पर पूछताछ करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks