स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में 3 किलोग्राम 20 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को किया काबू !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

               हिसार पुलिस की स्पेशन टीम ( Hisar Police Special Team ) ने सूचना के आधार पर छापा मारकर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अफीम सहित पकडऩे में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आजाद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 









पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिसार जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली कि मुकलान गांव के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ है और वो अपने बैग में नशीला पदार्थ लेकर बेचने के लिए इधर उधर घूम रहा है। टीम ने बिना देरी किए गांव में दबीश देने के लिए बाला जी होटल के पास पहुंची तो एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबौच लिया। बालाजी होटल के पास पहुंची तो एक व्यक्ति मुकलान की तरफ से आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश करने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपनी पहचान राजस्थान के जोधपुरा जिला के चंदन नगर निवासी नाम सुरेश कुमार के रूप में बताई। पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य जीएसएसएस, आर्य नगर को मौके पर बुलाया और प्रधानाचार्य की मौजूदगी में तलाशी लेने पर सुरेश कुमार के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नकदी और एक पीठू बैग बरामद हुआ। पीठू बैग को खोल कर चैक किया गया तो उसमे से एक पॉलिथिन की थैली से 3 किलोग्राम 20 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद मोबाइल फोन, नकदी और अफीम को कब्जा पुलिस लेकर सुरेश कुमार के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित से पूछताछ जारी है। आरोपित को कल पेश अदालत किया जाएगा। आरोपित को अफीम सहित गिरफ्तार करने में स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम के उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, श्वस्ढ्ढ रविंद्र, मुख्य सिपाही नवीन और सिपाही अनिल कुमार शामिल रहे।



    



     इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मुकलान बस स्टैंड पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसको दबौच लिया और जब उसकी तालाशी ली तो उसके कब्जे से 3 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |