स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फैमिली आईडी में है त्रुटि तो नारनौंद में होगी ठीक !

 परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक होंगी नगर पालिका में !

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

कस्बा वासियों के लिए खुशी की बात है कि वह  अब अपने परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। इन त्रुटियों को ठीक करने के लिए एडीसी ऑफिस हिसार के क्रीड की टीम नारनौंद नगर पालिका में पहुंच गई है।जिसमे संदीप कुमार, सुमन, अनु, दीपिका व मनप्रीत है। इस टीम के जोनल अधिकारी संदीप ने बताया कि इस टीम के सदस्य फैमिली आईडी में मोबाइल व आधार कार्ड में कुछ भी गलत होने सहित अन्य कई प्रकार की त्रुटियां ठीक करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया की हरियाणा परिवार पहचान पत्र मैं ज्यादातर गलतियों में एक मोबाइल नंबर को एक से अधिक आईडी में सम्मिलित किया हुआ है। परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों नगर पालिका कार्यालय में तुरंत प्रभाव से ठीक किया जाएगा। कस्बा वासियों से अपील है कि जो भी उनकी त्रुटियां रह गई थी उनको ठीक करवा ले।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |