स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद :सरकार ने नहीं ली सुध तो विपक्षी नेता को दिव्यांगो ने सौंपा ज्ञापन !

 पूरे प्रदेश के दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर दे रहे हैं धरने : जस्सी पेटवाड़ 

 
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


आज पूरे प्रदेश में दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर जगह जगह धरनों पर बैठे हुए हैं। दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर 27 जुलाई से हिसार के सामान्य अस्पताल ( Government Hospital Hisar ) में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिसको लेकर दिव्यांगों में काफी रोष बना हुआ है। उक्त शब्द कांग्रेस नेता जस्सी पेटवाड़ ( Jassi Petwar ) ने दिव्यांगों का ज्ञापन लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। 















       विकलांग अधिकार मंच हरियाणा ( Handicapped Rights Forum Haryana ) नारनौंद ब्लॉक कमेटी ने वीरवार को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस नेता जस्सी पेटवाड़ को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। विकलांग अधिकार मंच के ब्लॉक प्रधान महेंद्र सिंह, लाल सिंह, सतीश कुमार, रामकेश राखी, वीरेंद्र, राकेश, छाजू राम, सुबे सिंह व सतीश माजरा ने बताया कि 27 जुलाई से हिसार ( Hisar ) के सामान्य अस्पताल में दिव्यांगों का अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चला हुआ है। जिस पर प्रशासन ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। उनकी मुख्य मांगे दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड ( UDID Card ) बनाने की प्रक्रिया को बंद कर कोई सरल प्रक्रिया अपनाई जाए, दिव्यांग पेंशन ( divyaang penshan ) व यूडीआईडी कार्ड के लिए पुराना दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र मान्य किया जाए, दिव्यांगों की पत्नियों की रुकी हुई निराश्रित पेंशन बहाल की जाए, दिव्यांगों के लिए यूडी आईडीकार्ड गांव व ब्लॉक स्तर ( village and block ) पर कैंप लगाकर बनाए जाए।


















 यूडीआईडी कार्ड 10 दिन के अंदर बनाए जाए और दिव्यांग के घर पर भेजा जाए, दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए सामान्य अस्पताल में प्रत्येक बुधवार फ्री रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, गांव में बने सीएससी सेंटर पर यूडीआईडी कार्ड का फ्री रजिस्ट्रेशन किया जाए, दिव्यांगों की 21 श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की मशीनें व डॉक्टरों का प्रबंध किया जाए, टोकन प्रणाली बंद की जाए, उनके बैठने पीने के पानी और शौचालयों की उचित व्यवस्था की जाए, दिव्यांग खिड़की शुरू की जाए, दिव्यांगों को अनावश्यक दूसरे मेडिकल में रेफर ने किया जाए, दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने वाले स्थान पर व्हीलचेयर का प्रबंध किया जाए, मानवता के आधार पर डॉक्टरों व स्टाफ का व्यवहार दिव्यांगों के प्रति ठीक किया जाए, इलाज करवाने वाले दिव्यांगों का चेकअप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, धांधली को रोका जाए, दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को लागू किया जाए और दिव्यांगों की रुकी हुई पेंशन बहाल की जाए। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |