स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

टैगोर स्कूल नारनौंद के छात्र ने गाड़े सफलता के झंडे, गोल्ड मेडल जीत कर मनवाया लोहा !

 जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में सिसाय के दीपक ने जीता गोल्ड !



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


शिक्षा के क्षेत्र में टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल नारनौंद का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। क्योंकि इस स्कूल के छात्र बोर्ड की परीक्षाओं मे पूरे प्रदेश में अपनी अलग ही छाप छोड़े हुए हैं। इसके अलावा भी हाल ही में संपन हुई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र सिसाय निवासी दीपक ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व नारनौंद क्षेत्र के नाम को चार चांद लगाने का काम किया है। 







गोल्ड मैडल विजेता छात्र दीपक के स्कूल में पहुंचने पर स्कूली छात्रों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल के निदेशक धर्मपाल सिंह ने छात्रों को बताया कि टैगोर शिक्षण संस्थान के छात्र सिसाय निवासी दीपक पुत्र ओमबीर ने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के 50 मीटर में बड़ी उपलब्धी हासिल की है। इसलिए वो इस बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र के अंदर कोई ना कोई प्रतिभा छिपी हुई होती है। इसलिए हम बार बार कभी विज्ञान प्रदर्शनी, गणित प्रदर्शनी व खेलों के आयोजनों में अपने स्कूल की भागेदारी दर्ज करवाते रहते हैं। ताकि प्रतिभावान छात्रों की प्रतिभा में निखार लाया जा सके। 







गौरतलब है कि टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल एनटीएससी, सांईस, गणित, एनडीए सहित शिक्षा बोर्ड के परीणाम में पूरे प्रदेश में पिछले कई दशकों से अव्वल आता रहा है। क्योंकि इस स्कूल में छात्रों को शिक्षित करने के लिए अच्छे अनुभवी अध्यापकों के साथ साथ स्कूल की मनेजमैंट टीम कड़ा परिश्रम करती ही है। साथ ही छात्र भी अपने शिक्षकों के बताए रास्ते का अनुसरण करते हैं। 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |