GT रोड़ पर दर्दनाक हादसा : ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, चार की मौत, सात घायल !
कुरुक्षेत्र में हुए हादसे में दो की हालत गंभीर, चंडीगढ़ रैफर !
कुरुक्षेत्र : तहलका न्यूज
दिल्ली अमृतसर हाईवे पर कुरूक्षेत्र जिले के गांव खानपुर कोलिया के पास शनिवार देर रात एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एलेनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर दो की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रैफर किया गया है। मृतकों के शवों को एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया ।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव पिंडारसी जिला कुरुक्षेत्र से वाल्मीकि समाज के श्रद्धालु एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गांव हबाना शाहाबाद में वाल्मीकि सत्संग के लिए चले थे कि जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली जीटी रोड़ पर गांव खानपुर कोलियों के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी । जिसमें शिवानी पुत्री बलवान उम्र करीब 20 साल गांव निगदु जिला करनाल , अंजलि पुत्री प्रीतम निवासी गांव पिंडारसी , इसरो पत्नी रामदिया वासी गांव सोलू माजरा जिला कैथल , बोहती देवी पत्नी पाला राम वासी गांव पिंडारसी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि सात अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया, जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ का रैफर किया गया है ।
ये हुए हैं घायल
ट्रैक्टर ट्राली में सवार जसबीर (32) को पुत्र रमेश वासी भैंसी माजरा व लीला देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी जिले सिंह वासी गांव पिण्डारसी को चंडीगढ़ रैफर किया गया है।
जबकि सलमा उम्र 36 वर्ष पत्नी संदीप वासी गांव पिंडारसी, कला देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी रमेश वासी भैंसी माजरा, तुषार उम्र 8 वर्ष पुत्र जसबीर वासी गांव भैंसी माजरा, शकुंतला उम्र 55 वर्ष पत्नी सोमाराम गांव पिंडारसी और कमलेश उम्र 65 वर्ष पत्नी जगीरा वासी गांव सोलू माजरा को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks