स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसकी गलती का खामियाजना भुगत रहे हैैं नारनौंद के लोग !

सफाई कर्मचारी न होने के कारण चरमराई सफाई व्यवस्था, महामारी फैलने का अंदेशा


नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

        पिछले काफी समय से कस्बे में सफाई न होने के कारण जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिसके कारण लोगों को महामारी फैलने का भय सता रहा है। कस्बा वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए अन्यथा वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।









पिछले काफी समय से कस्बे के काफी वार्डों में सफाई न होने के कारण गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिसके कारण कस्बा वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत नगर पालिका के चेयरमैन से की है। वही कस्बा वासियों ने बताया कि पिछले काफी समय से नगरपालिका में कर्मचारी तैनात ना होने के कारण यह परेशानियां झेलनी पड़ रही है।











 नगरपालिका में सचिव सहित अन्य कर्मचारियों के पद खाली है। नगर पालिका के वाइस चेयरमैन विनोद वाल्मीकि,पार्षद सुनील बैरागी, सुरेश एमसी, मनीष, संदीप शर्मा, राजेश इत्यादि ने बताया कि कस्बे में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है इसको लेकर हर रोज हमारे पास सैकड़ों शिकायतें आती हैं। इसको लेकर पार्षद विभाग के मंत्री व नगर निगम के कमिश्नर से भी मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। नगर पालिका में ठेके पर लगे हुए सभी सफाई कर्मचारियों का समय समाप्त होने के कारण उन्हें हटा दिया गया है और उन्हें नए सिरे से नहीं लगाया जा रहा। जिसके कारण कस्बे में सफाई नहीं हो पा रही।











नगर पालिका के चेयरमैन सुबेर लोहान ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर हर रोज शिकायतें मिलती है। इसको लेकर नगर निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता से भी मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक सफाई कर्मचारियों की अवधि को आगे बढ़ाने के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ। जिसके कारण यह परेशानी आ रही है। जैसे ही नगर निगम के कमिश्नर ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों की अवधि को बढ़ाने के लिए मंजूरी देते हैं। तो तुरंत ही उन्हें लगवा कर पूरे कस्बे की सफाई करवा दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |