हरियाणा के इन 36 स्कूलों में लागू होगा सीबीएसई पैट्रन !
प्रदेश के 36 आरोही मॉडल स्कूलों को अगले साल सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा।
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश के 36 आरोही मॉडल स्कूलों को अगले वर्ष में केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध किया जाएगा। यह फैसला एसीएस डॉ महाबीर सिंह की अध्यक्षता में आरोही सोसायटी की आम बैठक में लिया गया। आरोही मॉडल स्कूल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आरोही विद्यालय प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेहतरीन कर रहा है। प्रदेश में कुल 36 विद्यालय हैं। हर वर्ष आरोही विद्यालय बेहतरीन परीक्षा परिणाम के अलावा सुपर 100, एडवेंचर, खेल, आदि गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। ये स्कूल हमारे देश के लिए रोल मॉडल होंगे। मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, एसीएस डॉ महावीर सिंह और माननीय महानिदेशक की मदद से इन स्कूलों में सभी आधुनिक बुनियादी ढांचे और सर्वोत्तम सुविधाएं हैं। पिछले पांच वर्षों में इन स्कूलों के 20 छात्र आईआईटी और 30 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने में सफल रहे। राष्ट्रीय स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आरोही विद्यालय ग्योंग जिला कैथल का नाम हरियाणा की ओर से चयनित किया गया है।
आरोही मॉडल स्कूल खेड़ी लोहचब की प्रधानाचार्य राजेश कुमारी ने बताया कि स्कूल की छात्रा मीनाक्षी पुत्री बलजीत ने एन.ई.ई.टी परीक्षा पास की और खानपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। विकाश ने 10 वीं हरियाणा बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और नीट परीक्षा पास की एम.बी.बी.एस. में प्रवेश लिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks