स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

माजरा प्याऊ आईटीआई के छात्रों को किया सम्मानित !

 


नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 माजरा प्याऊ आईटीआई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आईटीआई के प्रधानाचार्य रविन्द्र चहल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप समाजसेवी रामकेश ने शिरकत की तथा इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मद्रास स्कूल के प्रिंसिपल सतपाल चहल पहुंचे। समारोह में राम किसने आईटीआई में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर फिटर ट्रेड के छात्र संदीप, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर रेफ्रिजरेशन एंड एसी के हितेश, और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर इलेक्ट्रीशियन के छात्र ललित को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आईटीआई की अन्य ट्रेड के छात्रों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आईटीआई के प्रिंसिपल रविंदर चहल ने बताया कि सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं छात्रों को भविष्य में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए जागरूक भी किया।
इस अवसर पर रमेश कुमार, मैना राम, उदय सिंह, सोमबीर, संदीप काजल व अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |