स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जिला स्तरीय टेबल टेनिस लड़कियों के खेल प्रतियोगिता में एस.बी.एस स्कूल माढ़ा का रहा दबदबा !

 

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

        स्कूल जिला स्तरीय टेबल टेनिस लड़कियों की प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा एस.बी.एस स्कूल माढ़ा में करवाया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नारनौंद अमनदीप द्वारा किया गया। जिसमें अलग-अलग स्कूलों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं पूरी प्रतियोगिता में एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढ़ा की छात्राओं का ही दबदबा कायम रहा। 








 प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के पहला स्थान एस.बी.एस से महक, दूसरा स्थान एस.बी.एस से तनिषा और तीसरा स्थान एस.बी.एस से टुनिशा ने हासिल किया। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग में पहला स्थान एस.बी.एस से राधिका ने दूसरा स्थान एस.बी.एस स्कूल से विजेता ने तीसरा स्थान टैगोर स्कूल से रितिका ने हासिल किया। जबकि अंडर-17 आयु वर्ग में पहला स्थान एस.बी.एस स्कूल से खुशी ने दूसरा स्थान एस.बी.एस स्कूल से प्रिंसी ने तीसरा स्थान एस.बी.एस स्कूल से नीशू ने हासिल किया। हिसार जिले की तरफ से राज्य स्तरीय खेलों के लिए अंडर-14 आयु वर्ग, अंडर-17 आयु वर्ग, अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाना था ।







     जिसमे से 12 खिलाड़ी  अकेले एस.बी.एस स्कूल माढ़ा के चयनित हुए। जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस पर स्कूल के डायरेक्टर डाॅ सुनील चहल ने सभी खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी व खंड शिक्षा अधिकारी अमनदीप जी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर माढ़ा के सरपंच जगदीश, EX. सरपंच कृष्ण, राजकीय स्कूल माजरा के प्रिंसिपल सतपाल चहल, रमेश, कृष्ण पहलवान, रामकिशन, संदीप, नरेंद्र संजय, सतनारायण, दीपक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |