स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सबका साथ-सबका विकास के तहत विकास कार्य करवा रही प्रदेश सरकार : राज्य मंत्री

श्रम एवं रोजगार मंत्री ने गांव राजली में किया ऐतिहासिक चबूतरे का उद्घाटन




हिसार ; 


            श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने कहा है कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास को आधार मानकर प्रदेश भर में योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्य करवा रही है। वे रविवार को गांव राजली में ऐतिहासिक चबूतरे का उद्घाटन उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। 







                        ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत नए जल घरों एवं बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण तथा नई पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पशुओं के लिए पीने के पानी का भी समुचित प्रबंध करने हेतु जोहड़ों /तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए म्हारा गांव-जगमग गांव योजना शुरू की हुई है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुरूप बिजली के ट्रांसफार्मर, नए पोल, केबल कथा इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जा रहे हैं। सडक़ों की मरम्मत तथा नई सडक़ों का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है ताकि आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।






                        विधायक जोगीराम सिहाग ने भी सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जेजेपी के बरवाला हल्काध्यक्ष सत्यवान बिछपड़ी, उकलाना हल्काध्यक्ष अनिल बालकिया, अमर सिंह बूरा, जयसिंह राजली, शमशेर सिंह, धर्मपाल सरपंच, शिवलाल, विनय, धूप सिंह थाकन, सतीश पूनिया, जगदीप कुंडू, संदीप कुंडू सहित अनेक ग्रामीण भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |