स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत शेष बचे नंबरदारों को 20 को वितरित किए जाएंगे स्मार्ट फोन !

 सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रदेश की जनता को दिया पारदर्शी सुशासन : डीसी


रेवाड़ी, 18 सितंबर

            आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 19 से लेकर 21 जुलाई तक लगाए गए कैंप में जिन तहसीलों व सब तहसीलों के नंबरदार मोबाइल फोन प्राप्त करने से वंचित रह गए थे उन नंबरदारों को मोबाइल फोन वितरित करने के लिए मंगलवार, 20 सितंबर को प्रात: 9 बजे बाल भवन ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कैंप आयोजित किया जाएगा।










            डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सिस्टम को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार ने प्रदेश की आम जनता को आईटी यानी सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पारदर्शी सुशासन प्रदान किया है। सरकार ने सिस्टम को और हाईटेक बनाते हुए नंबरदारों को स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू की है, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान और तीव्र गति से हो सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से शासन, प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी माने जाने वाले नंबरदारों के माध्यम से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में गति लाना है।










इन तहसील व सब तहसील के नंबरदारों को वितरित किए जाएंगे स्मार्ट फोन : डीसी
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि मंगलवार, 20 सितंबर को बाल भवन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कैंप में रेवाड़ी के 76 नंबरदारों, पाल्हावास के 15 नंबरदारों, कोसली के 12 नंबरदारों, डहीना के 19 नंबरदारों, नाहड़ के 28 नंबरदारों, बावल के 29 नंबरदारों, मनेठी के 21 नंबरदारों तथा धारूहेड़ा के 9 नंबरदारों को मोबाइल फोन वितरित करने शेष हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से अब तक कुल 876 नंबरदारों में से 667 नंबरदारों को मोबाइल फोन वितरित कर दिए गए हैं तथा 209 नंबरदार शेष रह गए हैं। कैंप में आने वाले नंबरदारों को अपने साथ आधार कार्ड, नंबरदार पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी कागजात लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कैंप में सहयोग के लिए हल्का पटवारियों, जूनियर प्रोग्रामर व कम्प्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी भी लगाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |