सोनाली फौगाट हत्याकांड में सुधीर और सुखविंद्र का रिमांड बढ़ा, इन तथ्यों से अदालत ने बढ़ाई रिमांड अवधि
सोनाली के नोएडा फ्लैट पहुंची गोवा पुलिस
गोवा : तहलका न्यूज सूत्र
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट हत्याकांड के मुख्यआरोपित उनका पीए सुधीर सांगवान व सुधीर के दोस्त सुखविंद्र को पुलिस ने दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दोनों आरोपितों को मापुसा की अदालत में पेश कर रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की तो अदालत ने पुलिस के तर्क को स्वीकारते हुए दोनों का दो दिन ओर पुलिस रिमांड देने पर मोहर लगा दी।
गोवा पुलिस के जवान सोनाली फौगाट हत्याकांड की जांच करने के लिए हरियाणा आए हुए हैं और उन्होंने सोनाली फौगाट के फार्म हाऊस, संत नगर स्थित आवास की बारिकी से जांच की और रोहतक में सुधीर सांगवान के पिता व पत्नी से भी पूछताछ की थी। उसके बाद गोवा पुलिस गुरूग्राम के फ्लैट में पहुंची थी जहां पर सोनाली का मोबाइल फोन, गाड़ी सहित अन्य जरूरी साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने गुरूग्राम फ्लैट को सील कर दिया। गोवा पुलिस ने मापुसा अदालत में तर्क दिया कि पुलिस की टीम हरियाणा गई हुई है और मामले की गहनता से तफतीश की जा रही है। जिसमें सबूत जुटाने में समय लग रहा है। गोवा पुलिस का तर्क था कि हरियाणा में जो सबूत जुटाए जा रहे हैं उन तथ्यों पर इन दोनों से पूछताछ होनी बाकि है। अदालत ने पुलिस की दलील को मानते हुए इनका दो दिन रिमांड बढ़ा दिया है। रिमांड अवधि बढ़ाने की पुष्टि खुद गोवा पुलिस के थाना प्रभारी प्रसल्ल देसाई ने की है।
गोवा पुलिस सोमवार रात को सोनाली के नोएडा स्थित सेक्टर 52 अपार्टमेंट में पहुंची और वहां पर तलाशी ली। उनके साथ नोएडा पुलिस भी थी। सोनाली 2013 से 2015 तक नोएडा में भी रही है। गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान और सोनाली के फ्लैट से पासपोर्ट, गहने बरामद किए थे। हिसार में संतनगर स्थित सोनाली के घर से 3 डायरी और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए थे। एक लॉकर सील किया था।
परिवार गोवा पुलिस की कार्यवाही से असुंतुष्ट
सोनाली फौगाट का परिवार शुरू से ही इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहा है। इसको लेकर बेटी यशोधरा के साथ परिजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिल चुके हैं और मुख्यमंत्री ने खुद गोवा के मुख्यमंत्री से इस संबंध में बातचीत की है। हाल ही में यशोधरा ने टवीट कर सीबीआई जांच करवाने की मांग दौहराई है। उन्होंने अपने टवीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टैग किया है।
गौरतलब है कि गोवा पुलिस के इंस्पेक्टर थैरेन डिकोस्टा की अगुवाई में गोवा पुलिस हरियाणा में ही पुख्ता सबूत जुटा रही है। गोवा पुलिस ने परिवार के द्वारा प्रोपट्री हड़पने की भी गहनता से जांच के लिए हिसार तहसील का भी रिकार्ड खंगाला है। वहीं गुरूग्राम के प्लैट को लेकर भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks