स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कृषि यन्त्र/मशीनों के लिए ड्रा 20 को


हिसार, 19 सितंबर।
        फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त नीरज की अध्यक्षता में 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे व्यक्तिगत कृषि यन्त्र/मशीनों का चयन योजना के नियमानुसार ड्रा द्वारा किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियन्ता गोपीराम सांगवान ने बताया कि जिले में 31 अगस्त 2022 तक कुल कृषि यन्त्र/मशीनों के 1541 आवेदन प्राप्त हुए। जिले में ड्रा के माध्यम से सुपर सीडर-100, जिरो सीड ड्रिल-40, शर्ब मास्टर-30, सुपर एसएमएस-16, एमबी प्लाउ-05, पैडी स्ट्रा चौपर-05, हैप्पी सीडर-05 एवं बेलर मशीन-20 दिए जाने है। ड्रा में रेड एवं येलो जोन के आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। सभी अनुसूचित जाति के आवेदकों (व्यक्तिगत एवं सीएचसी) को योग्य माना गया है, बशर्तें वह स्कीम की गाइडलाइन पुरी करते हों। अनुसूचित जाति के आवेदकों का ड्रा नहीं होगा। कुल लक्ष्यों में से 70 प्रतिशत लघु एवं सीमित किसानों को एवं अन्य 30 प्रतिशत सामान्य श्रेणी को दिये जायगें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |