हिसार शहर के में आपराधिक घटनाओं पर लगेगा अंकुश ! पूरा प्लान तैयार !
शास्त्री नगर में भी लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे - डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा
आजाद नगर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने पर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद स्वरूप उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
डिप्टी स्पीकर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगने के साथ-साथ दोषी व्यक्तियों को पकडऩे में भी मद्ïद मिलेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत शास्त्री नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पहले पटेल नगर क्षेत्र में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जो सुचारू रूप से चल रहे हैं। शहर के किसी भी क्षेत्र में अप्रिय घटना न हो, इसलिए पुलिस विभाग द्वारा गश्त भी बढ़ाई जाएगी। विभाग द्वारा शहर में सुरक्षा के दृष्टिगत कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस विभाग द्वारा आजाद नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए थे। डिप्टी स्पीकर द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि अपने स्वैच्छिक कोष से जारी की गई थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 5 लाख रुपये की राशि और देने की घोषणा की गई है, ताकि कैमरों की संख्या बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने डिप्टी स्पीकर के समक्ष मांग पत्र रखा, जिस पर उन्होंने प्रतिनिधियों की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा की शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने से क्राइम को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। शहर के सभी बाजारों/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत गश्त को भी बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल, डीएसपी अभिमन्यू लोहान, अशोक कुमार, पार्षद पिंकी शर्मा, सुनीता रेड्डïू, राजेंद्र सांगवान, रामचंद्र गंगवा, ओमप्रकाश राठी, जगदीश पूनिया, सोमबीर श्योराण, ओमप्रकश बगला, सुरेंद्र, महालक्ष्मी, बाली मुकलान, संदीप कुमार, सोदागर सिंह, संदीप गंगवा, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks