स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के महसूर सुपारी किलर की राजस्थान के नागौर अदालत में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कर चुका था अनेक बड़ी वारदातें !

 2009 में रखा था अपराध की दुनिया में कदम, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में सुपारी किलर के नाम से था महसूर !

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हिसार के संदीप बिश्नोई उर्फ सेठी की सोमवार को राजस्थान के नागौर  में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के पीछे हरियाणा की ही किसी गैंग का हाथ हो सकता है। क्योंकि राजस्थान जाने से पहले उसने हरियाणा और दिल्ली में काफी वारदातों को अंजाम दिया था। जिसके चलते उसकी हरियाणा दिल्ली की कई गैंगों से दुश्मनी मोल ले रखी थी। 







हिसार के नजदीकी गांव मंगाली निवासी संदीप बिश्रोई उर्फ सेठी ने 2009 में छोटी छोटी वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था। जिसके बाद उसने अपना संबंध किशोरी गैंग से जोड़ लिया और एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देता चला गया। उसने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा और हरियाणा सहित दिल्ली में अनेक वारदातों को अंजाम दिया।






छोटी मोटी वारदातों को अंजाम देने वाला संदीप बिश्रोई उर्फ सेठी मूल रूप से मंगाली गांव का रहने वाला था और उसे शक था कि उसका हम नाम संदीप गोदारा जोकि सरपंच पद का उम्मीदवार था वो विरोधी गैंग को उसकी सूचना देता है तो उसने सन 2016 के पंचायत चुनाव से पहले 2015 में ही गोलियों से भून दिया था। इसके बाद उसने खुद की गैंग में युवाओं को जोडऩा शुरू कर दिया और संदीप सेठी के नाम से अपनी गैंग बना ली। इसके साथ ही हिसार का सबसे बड़ा शराब कारोबारी बन गया। शराब कारोबार के साथ साथ वो नशे के अन्य कारोबार भी धड़ेले से करने लगा और किसी का कत्ल करने से वो कभी पीछे नहीं हटा। 




बताया जा रहा है कि संदीप अपने अपराधिक मामलों के चलते संदीप नागौर जेल में बंद रहते हुए ही अपनी गैंग को ऑपरेट करता था। जेल में रहते हुए भी उसने हिसार और राजस्थान में कई वारदातों को अंजाम देता चला गया।  उसका लिंक राजस्थान के महसूर गैंगस्टर राजू फौजी गैंग से भी हो गया। हरियाणा व दिल्ली में अनेक वारदातों को अंजाम देने के कारण हरियाणा की कई गैंग उसकी दुश्मन बन चुकी थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी जमानत हुई थी और वो जेल से बाहर आकर सोमवार को राजस्थान के नागौर में गवानी देने के लिए गया हुआ था कि जहां उसे स्कॉर्पियों कार में आए शूटर्स ने गोलियों से भून दिया। संदीप उर्फ सेठी पर 9 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली मारने वाले शूटर्स हरियाणा के बताए जा रहे हैं। ऐसे में अब राजस्थान पुलिस की टीमें हरियाणा में उसके विरोधी गैंग से जुड़े बदमाशों की तलाश में जुट गई है।






राजू फौजी खूंखार अपराधी है, जिसने राजस्थान के भीलवाड़ा में दो पुलिसकर्मियों का कत्ल कर दिया था। राजू फौजी और संदीप अब मिलकर अपराधिक मामलों में काम करने लगे। संदीप सेठी ने वर्ष 2019 में एक महिला से सुपारी लेकर उसके पति की हत्या का बदला लिया था। राजस्थान में संदीप पर जोधपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, नागौर में काफी मामले दर्ज है।

 








कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |