स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर चला पुलिस का डंडा, एक महिला सहित दो काबू !

जींद के पटियाला चौंक के पास चल रहा था वेश्यावृति का गौरखधंधा !

चंडीगढ़ : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 जींद शहर में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्म फिरौसी के धंधे पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बोगस ग्राहक भेजा और कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक सहित महिला को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहम मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 







मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि जींद शहर के पटियाला चौंक से शहर की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक स्पा सेंटर खुला हुआ है और उसमें स्पा सेंटर की आड़ में बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए महिला थाना प्रभारी गीता देवी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और एक पुलिस कर्मी को शादी वर्दी में स्पा सेंटर पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। टीम ने उस बोगस ग्राहक को जो पैसे दिए उन पर निशानी लगा दी। 







जब पुलिस कर्मी बोगस ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पर पहुंचा तो वहां पर एक महिला और एक युवक बैठे हुए थे। बातचीत में उनका पूरा सौदा तय हो गया और बोगस ग्राहक से पैसे ले लिए तो उसने टीम को ईशारा कर दिया। जिसके बाद टीम ने तुरंत एक्सन लेते हुए रेड मार दी और वहां पर मौजूद युवक व महिला को हिरायत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ी गए युवक की पहचान रोहतक रोड़ स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी उमेद के रूप में हुई है। जबकि महिला ने अपनी पहचान टोहाना निवासी के रूप में बताई है। 








इस संबंध में महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृति का धंधा करने की सूचना मिली थी तो छापा मारकर वहां से एक युवक व महिला को गिरफ्तार किया गया है। उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है। 



  



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |