स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए कार्यकर्ता - कैप्टन अभिमन्यु

 त्रिदेव सम्मेलन में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु।



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


                कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए हल्के में जोर शोर से उतर जाए। त्रिदेव की भूमिका में मेहनती कार्यकर्ता ही आगे आएं तभी हमारी फतेह होगी। उक्त शब्द प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। 






सम्मेलन में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करती हुई महिला नेत्री सुदेश चौधरी व सुषमा पंचाल।




 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा सेवा सप्ताह आयोजित कर रही है। इस सेवा सप्ताह में सभी जिलों में रक्तदान शिविर , निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगो को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण किया जाएगा । इसके अतिरिक्त सभी जिलों में कोविड टीकाकरण केंद्रों पर सेवा कार्य , वृक्षारोपण , स्वच्छता अभियान , जल ही जीवन , जागरूकता अभियान एवं वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अभियान । टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य के लिए सेवा कार्य तथा सभी जिलों में भारत की विविधता में एकता का उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश समाज को दिया जाएगा








उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव से बढ़कर नो हजार ज्यादा वोट मिले थे। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रमुख चारों मंडलों के बुथ अध्यक्ष, बुथ पालक और बीएलए 2 आज से ही पूरी तैयारी में जुट जाएं। सन 2024 में होने वाले लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव में बड़े बहुमत से जीत हासिल करनी है। इसके लिए कार्यकर्ता आज से ही लोगों से संपर्क करना शुरू कर दें। पार्टी की मजबूती के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। भाजपा पार्टी एक इलाके की पार्टी नहीं है। यह देश की सबसे बड़ी पार्टी है। चुनाव में सबका स्वागत होता है। लेकिन हम जिस मकसद से पार्टी का झंडा उठाकर चले हैं। उसको मंजिल तक पहुंचाना है। समय कम है लोकसभा चुनाव में मजबूती से हर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियां घर-घर तक पहुंचाने का काम करें और संगठन में अनेक लोगों को शामिल करें। पार्टी की 2019 में जो चूक रह गई थी। वह अबकी बार नहीं रहनी चाहिए। हर बूथ पर त्रिदेव मजबूती से कार्य करें। त्रिदेव की भूमिका में मेहनती कार्यकर्ता ही आगे आए। कुछ लोग बीजेपी को शहरों की पार्टी कहते थे लेकिन आज पार्टी गांव में भी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।








 पंचायती चुनाव में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी या नहीं पार्टी का जो फैसला होगा वह मंजूर होगा। कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह मिल बैठकर अच्छे उम्मीदवार का चयन करें किसी भी गलत आदमी को ना चूने क्योंकि अच्छा आदमी ही गांव का विकास करवा सकता हैं। इस अवसर पर  संजय खरब, कुलदीप गौतम, नारनौंद मंडल प्रभारी अशोक सैनी,  रणधीर धीरू, वजीर सिंह, अजय सिंधु, सुरेश चौधरी, बिजेंद्र लोहान,  नरेश वर्मा, , जयवीर माजरा, आजाद शर्मा, मोनिका इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |