मोबाइल फोन पर मैसेज भेज व्यापारी से मांगी 10 लाख की फिरौती !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
कस्बे की एक दुकानदार से उसके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
नारनौंद निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी कस्बे में जींद हांसी सड़क मार्ग पर गर्ग इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शुक्रवार को सुबह जब वह दुकान पर बैठा हुआ था तो उसके मोबाइल फोन नंबर एक मैसेज आया जिसमें 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी और साथ ही यह भी धमकी दी गई थी कि अगर लाला पुलिस को बताया तो मौत का जिम्मेदार तू खुद होगा। अजय ने मैसेज पढ़ने के बाद तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस में अजय की शिकायत पर मामले की जांच आरंभ कर दी है जिस मोबाइल फोन से मैसेज आया है पुलिस ने उस मोबाइल की जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल में को भेज दिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी पवित्र कुमार ने बताया कि व्यापारी की शिकायत मिल चुकी है। जिस मोबाइल फोन से मैसेज भेजा गया है। उसकी डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपित युवक को पकड़ लिया जाएगा।
व्यापारी नेता मुकेश लोहान व राजबीर खेड़ी वाला ने बताया कि आए दिन व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। सरेआम फिरौती मांगने की घटनाएं घट रही है। अगर जल्द ही पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो सभी व्यापारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks