बिजली निगम की दिवार बनाने को लेकर हिसार में हंगामा, डीएसपी गीतिका जाखड़ का परिवार बिजली निगम के अधिकारियों से भिड़ा !
बिजली निगम के एक्सईएन व एसडीओ सहित कर्मचारियों से धक्का मुक्की का आरोप !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की हिसार के राजगढ़ रोड़ स्थित जमीन पर लाजपत नगर के कुछ लोगों ने अवैध रूप से किए गए कब्जे को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे में लाजपत नगर के कुछ लोग बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी से भिड़ गए । नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बिजली निगम की तरफ से आरोप है कि निगम के एक्सईएन व एसडीओ से भी हाथापाई की गई। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में इतना बड़ा हंगामा हुआ तो पुलिस ने बीच - बचाव कर दोनों पक्षों को अलग - अलग किया गया । निगम की कार्रवाई का विरोध करने वालों में डीएसपी गीतिका जाखड़ का परिवार बताया जा रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों राजगढ़ रोड़ स्थित बिजली निगम कार्यालय की चार दिवारी के पुनर्निर्माण को लेकर निगम ने टेंडर लगाया हुआ था और उसी के तहत चारदीवारी का निर्माण कार्य पिछले कुछ महीनों से चल रहा था। शुक्रवार को लाजपत नगर के साथ लगती दीवार को भी नए सिरे से बनाने का काम किया जाना था। जब सुबह चार दिवारी के निर्माण के लिए ठेकेदार मौके पर पहुंचे तो लाजपत नगर के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया । दीवार बनाते समय किसी भी विवाद की आशंका के चलते बिजली निगम के आला अधिकारी व कर्मचारियों के साथ साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था । बताया जा रहा है कि डीएसपी गीतिका जाखड़ के परिवार के लोग बिजली निगम के अधिकारियों से भिड़ गए और दीवार के निर्माण का विरोध करने लगे। इस दौरान उनके परिवार की एक महिला दीवार बनाने के लिए खोदी गई नींव के बीच में आकर बैठ गई । काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस चलती रही। हंगामा इस कदर बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई । इसी बीच आरोप है कि जाखड़ परिवार के एक सदस्य जोकि फतेहाबाद में तैनात उच्च पद पर कार्यरत है उसने भी निगम कर्मचारियों के साथ धक्का - मुक्की की है । बताया जाता है कि इस धक्का मुक्की में कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं । बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग अलग किया और दीवार का निर्माण कार्य शुरू करवाया।
#DSP Geetika Jakhar's family, #DSP Geetika Jakhar latest News, #dhbvn news Hisar Today,
इस संबंध में बिजली निगम के एक्सईएन ने विजेंद्र लांबा ने बताया कि दिवार बनाने के मामले में निगम अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की हुई है। इसके लिए सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस को भी शिकायत दी जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks