स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

थार जीप मामला : पिता की मौत से आहत बेटे ने शमशान घाट में निगला जहर

थार जीप सवारों ने रोड़वेज कर्मचारियों पर चढ़ा दी थी गाड़ी, जिसमें उसके पिता की मौत हो गई !

सोनीपत : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -44 पर थार गाड़ी से कुचलकर रोडवेज चालक की हत्या की घटना को मृतक का बेटा सहन नहीं कर पाया और उसके बेटे ने बुधवार को शमसान घाट में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया । युवक की जब हालत गंभीर हुई तो परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है । परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अब तक आरोपितों की पहचना नहीं कर पाई है और ना ही प्रशासन की तरफ से मृतक के आश्रितों को सहायता राशि व नौकरी की मांग को पूरा नहीं किया गया है।  जिसके चलते संदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया ।





सोनीपत जिले के गांव सलीमसर माजरा हाल एवं हाल सरस्वती विहार निवासी दीपक ने बताया कि उसका पिता जगबीर सिंह ( 48 ) रोडवेज विभाग में चालक के तौर पर तैनात है और वो  दिल्ली डिपो में कार्यरत था । हर रोज की तरह सुबह डयूटी पर जाने के लिए हरियाणा रोडवेज में बैठकर दिल्ली जा रहे थे कि सुबह चार बजे चालक प्रमोद कुमार रोडवेज की बस लेकर दिल्ली के लिए चले थे जिसमें यात्रियों के साथ ही दिल्ली डिपो पर कार्यरत रोडवेज के कर्मचारी भी सवार थे । उसके पिता को दिल्ली से रोडवेज की बस को लेकर चंडीगढ़ जाना था, परंतु जब प्रमोद कुमार बस लेकर बहालगढ़ से दिल्ली हाईवे पर चला तो पीछे से थार गाड़ी आई और थार में सवार युवकों ने लगातार हार्न बजाना शुरू कर दिया । बस के आगे कई वाहन व सड़क पर जगह न होने के चलते थार चालक को साइड नहीं मिल पाई । इस पर थार जीप सवार युवक व युवतियों ने गालियां देना शुरू कर दिया। तो वो सब सब को साइड में रोककर बस से नीचे उतर गए। जब वो बस से नीचे उतरे तो थार गाड़ी चालक ने। उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिसके कारण उसके पिता सहित अन्य कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। 




इससे आहत होकर उसके छोटे भाई ने पास की दुकान से जहरीला पदार्थ खरीदा और जिस शमशान घाट में उसके पिता का अंतिम संस्कार किया था, वहां पर जाकर निगल लिया। जहर निगलने के बाद वो घर आ गया और जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।






परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दूसरे दिन भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने और आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगों के स्वीकार नहीं होने से आहत चालक जगबीर सिंह का छोटा बेटा संदीप काफी परेशान चल रहा था । वह किसी को बिना बताए सुबह को घर से निकल गया था । दोपहर में उसने बस अड्डे के पास स्थित एक दुकान से जहर खरीदा और महलाना चौक स्थित शमशान स्थल पर पहुंच गया । वहीं पर उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था । संदीप ने शमशान स्थल पर जहर खा लिया । वहां से वह घर पहुंच गया । उसके बाद तबीयत खराब होती देख परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे । जहां उसका उपचार चल रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |