स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत !

खून से लाल को गई सडक़, ट्रक चालक फरार

रोहतक : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


रोहतक के जींद रोड़ स्थित सुंदरपुर गांव के पाए एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जब्बरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक हवा में उछलकर दूर सडक़ पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 






प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहतक की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जींद की तरफ जा रहे थे और अपनी साईड में बिल्कुल सडक़ के किनारे चल रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार ट्रक आया और उनकी बाईक में टक्कर मार दी। जिससे वो उछल कर दूर जा गिरे और गिरते ही उनके शरीर के अलग अलग हिस्सों से खुन की दरिया बहने लगी। उनको तुरंत ही पीजीआई ले जाया गया। जहां पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। 






गांव चिड़ी निवासी संदीप व सोनू अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्र में उनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। वो दोनों मोटरसाईकिल रिपेयरिंग का काम करते थे और उन दोनों के साथ उनका दोस्त लाखनमाजरा निवासी अजय भी था। वो तीनों अकसर एक साथ ही दुकान पर आते थे और एक साथ ही घर जाते थे। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |