इनेलो के सत्ता में आते ही बुढ़ापा पेंशन दस हजार और बेरोजगारी भत्ता 21 हजार - ओमप्रकाश चौटाला
बिहार जैसे पिछड़े राज्य में भी भाजपा नहीं चाहती कि विकास हो - नितिश कुमार
फतेहाबाद : तहलका न्यूज
इनेलो के सत्ता में आने पर 10 हजार बुढ़ापा पेशन दी जाएगी वहीं बेरोजगारी भत्ता 21 हजार दिया जाएगा । प्रदेश में हर महिला को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। उक्त शब्द फतेहाबाद की नई अनाज मण्डी में ताऊ देवीलाल की 109 वीं जयंती पर अवसर पर आयोजित सम्मान दिवस रैली को संबोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने घोषणा की है। इस रैली में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , एनसीपी प्रमुख शरद पंवार , माकपा नेता सीताराम येचुरी , पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल , जेडीयू नेता केसी त्यागी भी पहुंचे और चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने कहा कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए सभी विपक्ष दल एकजुट हो ताकि देश को बचाया जा सके । उन्होंने कहा कि देश में तीसरा गठबंधन नहीं , मुख्य गठबंधन होगा। भाजपा के खिलाफ लड़ाई में साथ दे कांग्रेस : नितिश कुमार नितिश कुमार ने कहा कि इस मंच पर देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता मौजूद हैं । उन्होंने कांग्रेस से भी अनुरोध किया कि वे भाजपा के खिलाफ इस लड़ाई में उनका साथ दे । उन्होंने कहा कि देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने में उनका कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। वे चाहते हैं कि देश आगे बढ़े और सबका विकास हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा राज्य बिहार के लिए जब कुछ नहीं किया। जब उन्हें यह गलत लगा और वे उससे अलग हो गए । आज बिहार में सात पार्टियां एफ तरफ है जबकि दूसरी तरफ केवल पार्टी बची है । उन्होंने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से आगे भी ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करने का आह्वान किया। नितिश कुमार ने देवीलाल परिवार के साथ अपने रिश्तों को याद करते हुए कहा कि यह रिश्ता टूटने वाला रिश्ता नहीं है । भाजपा पर बरसते हुए नितिश कुमार ने कहा कि जब वह चुनाव लड़ रहे थे तो भाजपा के लोगों ने उनके उम्मीदवारों को हराने का काम किया और लगातार सरकार के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो में बाधा डाल रहे थे, जिसके कारण उन्होंने भाजपा से अलग होने का फैसला किया।
एनसीपी प्रमुख शरद पंवार ने भाजपा को देशविरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा ने कुछ उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया , जिस कारण आम आदमी गरीब होता गया। देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है । बेरोजगारी के कारण युवा गलत रास्ते पर चल रहे हैं यही कारण है कि भाजपा को अब सत्ता से दूर करना होगा। रैली को संबोधित करते हुए माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि किसानों के ऐतिहासिक आंदोलन के चलते पीएम को कानून वापस लेने पड़े । उस समय सरकार ने किसानों को एमएसपी को कानूनी दर्जा देने का वायदा किया लेकिन इसे आज तक लागू नहीं किय गया । आज देश में लूट मची है । पब्लिक सैक्टर को पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है । जो लोग पहले अमीरी में 330 नंबर थे , इन 7 सालों में 2 नंबर पर पहुंच गए । महंगाई तेजी से बढ़ रही है । देश की सम्पति की लूट हो रही है । उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार को यह बताना होगा कि यह पब्लिक सैक्टर आम लोगों की सम्पति है । जनता इसकी मालिक है । सरकार सिर्फ इसकी मैनेजर है । अगर मैनेजर ने मालिक की बात नही मानी तो जनता मैनेजर को बदल देगी । आज हमें इसे मैनेजर को बदलना है । उन्होंने कहा कि देश को बचाना है तो इस सरकार को गद्दी से हटाना होगा । यही हमारा लक्ष्य है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks