स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आबादी वाले क्षेत्रों व खेतों में जलभराव से निपटने के लिए व्यवस्था की गई सुनिश्चित - DC

 बरसात के कारण हुए जलभराव की निकासी के लिए प्रशासन अलर्ट : डीसी अशोक कुमार गर्ग 

रेवाड़ी जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पंप सेट के माध्यम से निकाला जा रहा है जलभराव क्षेत्र से पानी।


- जल निकासी में देरी न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर तत्काल उपकरणों का किया प्रबंध


रेवाड़ी, 25 सितम्बर

रेवाड़ी जिला में पिछले तीन दिन से हो रही बरसात के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए जल निकासी व्यवस्था में रेवाड़ी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। दिन रात जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी वाले क्षेत्रों व खेतों में जलभराव से निपटने के लिए व्यापक उपकरणों के साथ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यह बात डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कही। डीसी ने कहा कि रेवाड़ी जिला प्रशासन के सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं और लोगों को जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी अशोक कुमार गर्ग हर पहलू पर मॉनिटरिंग रख रहे हैं और समय अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।










धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र से जल निकासी व्यवस्था के मद्देनजर एचएसवीपी की ओर से ड्रेन की खुदाई का कार्य तेजी से जारी








आपसी तालमेल के साथ कदम उठा रहे हैं विभाग :
रेवाड़ी जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के कारण हुए जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सिंचाई, जन स्वास्थ्य, पंचायती राज, शहरी निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व बिजली निगम के अधिकारी पूरी सजगता के साथ अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आपसी तालमेल बनाकर जल निकासी व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी गर्ग के निर्देशों की अनुपालना करते हुए सभी विभागीय अधिकारी एक दूसरे विभाग के सहयोगी के रूप में जल निकासी प्रबंधों के रूप में जनसेवा की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहे हैं।













पर्याप्त पंप सेट व्यवस्था रखने सहित धारूहेड़ा की जल निकासी के लिए ड्रेन खोदी :
बरसाती पानी के निकासी प्रबंधों में सिंचाई विभाग की मैकेनिकल विंग द्वारा जिला में 20 पंप सैट लगाए गए हैं वहीं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था के लिए 15 पंप सेट चालू हैं। इतना ही नहीं नगर परिषद क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मैनपावर शहरी निकाय की ओर से दी जा रही है जोकि दिन रात अपने दायित्व को लेकर सजग एवं सतर्क है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रेवाड़ी के कार्यकारी अभियंता इंजी.संदीप दहिया ने बताया कि धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था के लिए विभाग की ओर से अधिकृत भूमि पर कच्ची ड्रेन की खुदाई की जा रही है जिससे शहर का पानी ड्रेन के माध्यम से एचएसवीपी के डिस्पोजल तक पहुंचेगा जहां से उसे मसानी बैराज में डाला जाएगा। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस कच्ची ड्रेन से धारूहेड़ा वासियों को जलभराव से निजात मिलेगी।








दिन रात फील्ड में हैं प्रशासनिक अधिकारी :
डीसी अशोक कुमार गर्ग के नेतृत्व में रेवाड़ी जिला प्रशासन बरसाती पानी की निकासी के लिए हर पहलू पर सजगता बनाए रखते हुए प्रबंधन की दिशा में कार्य कर रहा है। शहरी क्षेत्र की मॉनिटरिंग के लिए जिला नगर आयुक्त डा.सुभिता ढाका, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश अपने उपमंडल क्षेत्र में दिन रात संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ फील्ड में हैं। पानी निकासी के लिए किए जा रहे प्रबंधों सहित आमजन मानस को सहयोग की अपील संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है।






#Latest News Rewari Today, #Rewari News, #Haryana News Live Today, #Water Fall in Rain, #Weather Report Today Haryana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |