जींद बस स्टैंड पर छात्रों ने जड़ा ताला, प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
वीरवार की सुबह छात्र जींद के शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाले छात्रों का गुस्सा फुट पड़ा और पांडू पिंडारा के पास स्थित नए बस स्टैंड पर ताला जड़ दिया। जिसके कारण जो बसें बस स्टैंड के अंदर थी वो बाहर नहीं निकल सकी और ना ही बाहर से कोई बस अंदर आ पाई। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश मौके पर पहुंचे और रोड़वेज के जीएम से छात्रों की बातचीत करवाई। सभी बसें शहर से गुजरने की अलाउसमैंट होने के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।
वीरवार की सुबह जींद जिले के आसपास के क्षेत्र से पढऩे के लिए जींद के स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाले छात्रों का गुस्सा बसों के शहर के अंदर से ना आने जाने को लेकर फुट पड़। हजारों की संख्या में छात्र नए बस स्टैंड पर ईक्टठा हुए बस स्टैंड के गेट को बंद कर जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रोड़वेज के जीएम अजय कोशिक से बातचीत की तो जीएम ने अलाउसमैंट करवाई कि सभी बसों का संचालन शहर के अंदर से करवाया जाएगा। इसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ और सिटी बसों में छात्रों को भरकर उनके शिक्षण संस्थानों में पहुंचाया गया। जिसके कारण करीबन डेढ घंटे तक बसों की आवाजाही बंद रही।
आपको बता दें कि जींद के पांडू पिंडारा के पास बनाए गए नए बस स्टैंड से बसों का संचालन मार्च में शुरू हुआ था। जिसके बाद से ही ये बस स्टैँड विवादों में रहा है। क्योंकि ये शहर से काफी दूर है और अधिकतर शिक्षण संस्थान गोहना रोड़ पर पुराने बस स्टैंड के पास ही मौजूद हैं। वहीं जाट कॉलेज व आईटीआई पटियाला चौके के पास है। कुछ दिन पूर्व ही रोडवेज के जीएम अजय कोशिक ने जिला उपायुक्त से मिलकर बसों का रोड़मैप तैयार किया था कि हांसी और बरवला को जाने वाली बसों को छोडक़र जींद नरवाना, जींद कैथल, रोहतक, दिल्ली, झज्जर, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, भिवानी, पटियाला, चंडीगढ़, करनाल को जाने वाली सभी बसें बस स्टैंड से निकलते ही सीधे बाईपास अपने गंतव्य को जाएंगी। जिसके कारण छात्रों को अपने शिक्षण संस्थानों में आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और ऑटो मे आने जाने में 40 रूपए खर्च होने लगे। जिससे छात्रों को दोहरी मार पडऩे लगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks