नारनौंद का युवक गिरफ्तार, तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
चैक बाउंस मामले में एक युवक पिछले तीन सालों से फरार चल रहा था। जिसको अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए उसको गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार नारनौंद के वार्ड एक निवासी सतीश को अदालत ने सन 2019 में चैक बाउंस ( check bounce ) मामले में उदघोषित करार दिया था और अदालत के आदेशों की अवहेलना ( disobeying court orders ) करने का दौषी पाया था। वो पिछले तीन सालों से पुलिस को चकमा ( dodge the police ) देने में कामयाब हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए उसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
#Narnaund youth arrested, #dodge the police, #disobeying court orders, #court orders, #HisarNews,
#HaryanaNewsLive

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks