स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद व्यापार मंडल पहुंचा एसपी हांसी के दरबार !

फिरौती मांगने वालों को जेल भेजने व नशे के खिलाफ  कड़ा संज्ञान लेने पर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित ! 



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलौत द्वारा नशे के कारोबार को रोकने के लिए किए जा रहे सहरानीय कार्य क ो लेकर और नारनौंद में फिरौती मांगने वाले बदमाशों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जेल भेजने के मामले में नारनौंद व्यापार मंडल व गणमन्य लोग वीरवार को हांसी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे और पुलिस अधीक्षक नितिका गहलौत को सम्मानित किया। 








नारनौंद व्यापार मंडल एसोसिएशन के प्रधान राजबीर खेड़ी ने कहा कि नारनौंद में बदमाशों के हौंसले लगातार बढ़ रहे थे और आए दिन फिरौती लूट पात, चोरी की घटनाएं आम हो गई थी। लेकिन पुलिस अधीक्षक नितिका गहलौत ने इन सभी मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। वहीं जो लोग युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए नशे का कारोबार करते हैं उनके खिलाफ भी पुलिस कड़ा रूख अपनाए हुए है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए नारनौंद व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया है। 






गौरतलब है कि हांसी जिला पुलिस के अंर्तगत आने वाले पुलिस थानों व पुलिस चौकियों की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर कार्यवाही करते हुए चोरी के वाहनों पर अंकुश लगाना  ,नशे के व्यापार में सम्मिलित ऑटो मार्केट , गणेश कॉलोनी, हांसी  में भी  विशेष अभियान चलाकर नशा मुक्त करवाया तथा पुलिस अधीक्षक महोदया  द्वारा दैनिक तौर पर जनता दरबार का आयोजन करके आमजन को सीधा संवाद करके शिकायतों एवं मुकदमों का तुरंत निपटारा किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है । जिसमे  महिलाओं व आमजन में  सुरक्षा की भावना बनी हुई है तथा सुरक्षित माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल में भेजा जा रहा है तथा पीड़ित को न्याय प्रदान करवाया जा रहा है।  उक्त कार्यों से आम नागरिक खुश है और भयमुक्त होकर अपना जीवन यापन कर रहा है। उक्त सभी कार्यों की सराहना करते हुए हम पुलिस अधीक्षक महोदया  का आभार प्रकट करते हैं   । इस अवसर पर धर्मपाल मित्तल , कुलदीप फौजी , कृष्ण सिंगला , अजय गर्ग ,सुरेश कुमार M, C, देवेन्द्र कुमार व्यास आदि प्रमुख थे।






#Narnaund Vyapar Mandal reached the court of SP Hansi, #SP Hansi,, #नारनौंद व्यापार मंडल एसोसिएशन, 

#Narnaund youth arrested, #dodge the police,  #disobeying court orders, #court orders,  #HisarNews,

#HaryanaNewsLive

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |