स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी : 14 गांव के सरपंच पद अनुसूचित जाति के लिए तथा 4 सरपंच पद बीसीए के लिए आरक्षित !

पंचायत समिति हांसी प्रथम तथा पंच सरपंच के लिए लिए आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूर्ण !

पंचायत समिति, ग्राम पंचायतों कि आरक्षण प्रक्रिया को पूर्ण करवाते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत



पंचायत समिति हांसी प्रथम के 30 वार्डों में से 7 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित तथा बीसीए के लिए 2 वार्ड आरक्षित !

 


हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत समिति कार्यालय परिसर में एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में पंचायत समिति हांसी प्रथम में पंचायत समिति सदस्यों  , पंच तथा सरपंच पदों हेतु आरक्षण की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया। इस बैठक में  बीडीपीओ धर्मपाल सहित कई विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के विभिन्न गांव के व्यक्ति उपस्थित रहे।








     एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने बैठक के उपरांत बताया कि पंचायत समिति हांसी प्रथम में कुल 30 वार्ड हैं। जिनमें से वार्ड नंबर 3,8, 9,15,21 ,27 तथा 30 नंबर वार्ड को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिनमें से वार्ड नंबर 8 ,15,27 अनुसूचित जाति महिला के लिए रिजर्व किया गया है । उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 2,5 ,7 ,8 ,11 ,13, 15, 16 ,18 ,20, 23 ,25 ,27 ,28 यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित किए गए। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1, 3 ,4 ,6 ,9, 10 ,12 ,14 ,17 ,19, 21, 22, 24 ,26, 29, तथा 30 यह वार्ड महिलाओं के अलावा रिजर्व रखे गए हैं ।जबकि बीसीए के लिए वार्ड नंबर 2 तथा वार्ड नंबर28 आरक्षित किया गया है यह दोनों वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 








उन्होंने बताया कि खंड हांसी प्रथम की 55 ग्राम पंचायतों  में से सरपंच पदों के लिए 14 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं जिनमें सेअनीपुरा,चनोत,दयाल सिंह कॉलोनी , धमाणा, ढाणी गुजरान, ढाणी कुंदनापुर, ढाणी पीर वाली, ढाणी पिरान, कुतुबपुर, मामनपुरा पूठी मंगलखां,रामपुरा ,सोरखी तथा सुल्तानपुर ग्राम पंचायतों के सरपंच पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पंचायतों में से अनुसूचित जाति महिला के लिए चनोत, धमाणा, ढाणीकुंदनपुर, ढाणी पिरान, मामनपुर, रामपुरा सुल्तानपुर ग्राम पंचायत की महिला के लिए रिजर्व रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि बीसी ए वर्ग के लिए ढाणी मेहंदा, ढाणी पुरिया, कुलाना, मुजादपुर गांव की ग्राम पंचायतों के सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। यह चारों ग्राम पंचायतें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |