बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में आठ साल बाद रामपाल महाराज का भाई सहित दो काबू !
8 साल से भगोड़े उदघोषित अपराधियो को जोधपुर, राजस्थान से किया गिरफ्तार!
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम ने 8 सालों से फरार उद्घोषित अपराधी धनाना , जिला सोनीपत निवासी महेंद्र सिंह और रोहतक निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपितों में एक बरवाला के सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल का सगा भाई है । आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अदालत ने उक्त आरोपितों को 5 अगस्त 2021 को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया था।
बता दें कि सन् 2014 में रामपाल समर्थकों व पुलिस के बीच हुआ था टकराव वर्ष 2014 में सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी । इस दौरान रामपाल समर्थकों व पुलिस के बीच टकराव हुआ था । पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए रामपाल के कई समर्थकों ने महिलाओं व बच्चों को ढाल बना कर पुलिस पर हमला किया था । इस पर थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 332/333/307 के तहत एफआईआर संख्या 428/2014 मामला दर्ज किया गया था । जिसमें कुल 943 आरोपित थे । इनमें से 40 आरोपितों को कोर्ट ने उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया था ।
सहायक उप निरीक्षक राम जी लाला ने बताया कि आरोपी धनाना, जिला सोनीपत निवासी महेंद्र सिंह रामपाल का सगा भाई है। जो सुडाना, रोहतक निवासी दीपक के साथ फरार होने के बाद उदयपुर, अहमदाबाद, जोधपुर और राजस्थान में अलग अलग जगह किराए का मकान लेकर छिपते रहे। हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम उप निरीक्षक नर सिंह, एएसआई सूरजमल, एचसी सूरजभान और सिपाही अनिल और संदीप की टीम ने आरोपियों को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks