हांसी के नजदीकी गांव के दो युवक गाड़ी लूटने की झूठी साजिश रचने के मामले में तीन महीने बाद गिरफ्तार !
फाइनेंस कंपनी की किस्त अदा करने से बचने के लिए बनाई थी योजना !
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी सिटी थाना क्षेत्र की सिसाय पुल पुलिस चौकी ने फाइनेंस की किश्त जमा नहीं किए जाने के बाद गाड़ी को छीनकर ले जाने की साजिश रचने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है किया है । गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ढाणी कुतुबपुर निवासी जोगेंद्र तथा सुरेंद्र के रूप में हुई है ।
पकड़े गए दोनों आरोपितों ने मणिपुर मणिपुरम फाइनेंस से अपनी इटियोस गाड़ी पर लोन लिया हुआ था । लेकिन समय पर किस्त नहीं भरे जाने पर दोनों ने मिलकर 29 जुलाई को सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास से दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 युवकों द्वारा उनकी गाड़ी छीनकर ले जाने की झूठी कहानी रचते हुए पुलिस को शिकायत दी थी । जिस पर सिसाय पुल पुलिस चौकी ने गहनता से जांच की और पुलिस जांच के दौरान शिकायतकर्ता जोगिंदर तथा सुरेंद्र ही साजिशकर्ता निकले । पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उन्हें 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया । रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से छुपाई गई कार को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा ।
#hansi The plan was made to avoid paying the installment of the finance company,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks