स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Big Breaking News Jaipur : 92 विधायकों ने दी इस्तीफे की धमकी; CM हाउस की जगह स्पीकर के बंगले पर जा रहे !

हाईकमान की पसंद पायलट, गहलोत खेमा मानने को तैयार नहीं 


 


जयपुर : 

विधायक दिव्या मदेरणा, मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत कई विधायक सीएम हाउस पहुंच चुके हैं। साथ ही 92 गहलोत समर्थक विधायक धारीवाल के बंगले पर मौजूद है।







नए मुख्यमंत्री की रायशुमारी के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायकों का सीएम हाउस पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं गहलोत समर्थक विधायक अभी भी मंत्री शांति धारीवाल के घर पर डेरा जमाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचेतक महेश जोशी और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी कॉल करके विधायकों को धारीवाल के घर बुलाया।







गहलोत खेमे के 92 के करीब विधायकों ने धारीवाल के घर हुई बैठक में स्पीकर सीपी जोशी से मिलकर इस्तीफे देने की घोषणा की है। विधायक दल की बैठक की जगह सभी विधायक यहां से विधानसभा स्पीकर के बंगले पर जा रहे हैं।






सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा,जिन लोगों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की, उनमें से किसी को सीएम नहीं बनाना चाहिए। हम सीधे स्पीकर के पास जाकर इस्तीफा देंगे,यह बैठक में तय किया है।









वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश प्रभारी अजय माकन और ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने होटल पहुंचे। छोटी सी मीटिंग के बाद तीनों सीएम हाउस पहुंच चुके हैं। सचिन पायलट और उनके खेमे के MLA विधायक दल की बैठक के लिए पहुंच गए।





*,सचिन पायलट मुख्यमंत्री निवास पर 30-35.समर्थक विधायकों के साथ बैठे रह गए* 


 *अशोक गहलौत गुट के विधायक गेम खेल गए* 


 *राजस्थान में बड़ा राजनैतिक घटनाक्रम*


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |