स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महिला आयोग की टीम पहुंची गोवा, सोनाली फौगाट मामले में होटल के कर्मचारियों से की पूछताछ , कमरे का किया निरीक्षण !

सोनाली फौगाट मामले में रिसोर्ट का किया निरीक्षण , भाई रींकू ढाका व अमन पूनियां के किए ब्यान दर्ज



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



सोनाली फौगाट केस में महिला आयोग ने अपनी जांच तेज कर दी है। महिला आयोग द्वारा गठित दो सदस्यों की टीम गुरूवार को गोवा के उस रिसोर्ट में पहुंची जहां पर सोनाली ठहरी हुई थी और वहां पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर मृतका के भाई व जीजा के ब्यान दर्ज किए। 






मिली जानकारी के मुताबिक महिला आयोग द्वारा गठित टीम कंचन खट्टर के नेतृत्व में कड़ा संज्ञान लेते हुए गुरूवार को गोवा के उस रिसोर्ट में पहुंची जहां पर सोनाली फौगाट अपने पीए सुधीर सांगवान व उसके दोस्त सुखविंद्र के साथ ठहरी हुई थी। टीम ने रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और पुलिस को आदेश दिए कि वो इस फुटेज की एक कॉपी आयोग को मुहिया करवाए। साथ ही टीम ने उस कमरे का भी निरीक्षण किया। जिसमें सोनाली डटी हुई थी। इसके अलावा होटल के कर्मचारियों से भी इस मामले में पूछताछ की। 







आयोग की टीम ने मृतका के भाई रींकू ढाका व जीजा अमन पूनियां के ब्यान दर्ज किए। अमन पूनियां व रींकू ढाका ने आयोग की टीम को बताया कि उन्हें बताया गया है कि सोनाली की तबीयत रात को बिगड़ गई थी तो उस समय अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। उसे सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला आयोग की टीम भी सोनाली की मौत को संदिज्ध मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। 







आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि अभी आयोग की जांच पूरी नहीं हुई है। आयोग ने पुलिस से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और रिसोर्ट की सीसीटीवी फु टेज मांगी है। जैसे ही पूरी रिपोर्ट आयोग को मुहिया हो जाएगी तो जांच में तेजी लाई जाएगी। 






महिला आयोग की टीम के साथ गोवा पुलिस के एक डीएसपी का दल भी पूरे दिन मौजूद रहा। डीएसपी आयोग की टीम के साथ रिसोर्ट भी पहुंचे और जब मृतका के परिजनों के ब्यान दर्ज किए तब भी वो साथ ही रहे। 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |