स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनाली फोगाट के शव का हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस के इस तर्क से परिजन हुए सहमत, सुधीर, सुखविंदर पुलिस गिरफ्त से बाहर !

शुक्रवार को हो सकता है शव का अंतिम संस्कार, अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं - पुलिस




हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



सोनाली फौगाट की मौत के तीन दिन बाद आखिरकार परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए हामी भर ली है। अब डॉक्टरों का एक बोर्ड पुलिस सुरक्षा के बीच शव का पोस्टमार्टम करेगा। साथ ही पोस्टमार्टम की पूरी विडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। 








गोवा पुलिस ने परिजनों को तर्क दिया था कि सोनाली की मौत हुए 50 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में बॉडी डिंकपोज होने का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही अगर बॉडी डिंकपोज होती है तो विसरा रिपोर्ट सही नहीं आ पाएगी। जिससे पुलिस जांच भी प्रभावित होगी। इसके बाद परिजन राजी हुए और कहा कि पोस्टमार्टम की पूरी विडियोग्राफी हो तो हम राजी हैं। तो पुलिस प्रशासन ने विडियोग्राफी की भी हामी भर दी। अब बताया जा रहा है कि एक डॉक्टरों के बोर्ड ने सोनाली के शव का पोस्टमार्टम किया है। 







गोवा पुलिस के थाना प्रभारी प्रसल्ल ने कहा कि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसके पीए सुधीर व सुखविंद्र को अगले आदेशों तक गोवा ना छोडऩे के निर्देश दिए हैं। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उनसे कोई पूछताछ हुई है तो पुलिस ने उनसे क्या सवाल किए और उन्होंने क्या जवाब दिए। तो थाना प्रभारी ने कहा कि ये पुलिस जांच के दायरे से बाहर है। ऐसे में अभी इसका खुलासा करना जल्दबाजी होगा। ये सब मीडिया में आउट नहीं कर सकते। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्यों के आधार पर ही जांच आगे बढ़ पाएगी। 





सोनाली फोगाट के भाई रींकू ढाका व जीजा अमन पूनिया ने बताया कि साढ़े तीन बजे तक भी पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट मिलने के बाद यहां से रवाना होंगे और संभव हुआ तो दिल्ली एम्स में भी दौबारा से पोस्टमार्टम करवाएंगे। उसके बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने पर परिजनों के साथ मिलकर डिस्कसन किया जाएगा।








कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |