सोनाली फौगाट की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली बात सामने , Fir to Murder case
गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान व सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सोनाली फौगाट की मौत के मामले में उसके पीए सुधीर सांगवान व उसके दोस्त सुखविंद्र की मुश्कीलें बढ़ गई हैं। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा खुलासा हुआ है कि पुलिस ने भी हत्या का शक जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होते ही गोवा पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी पुष्टि खुद गोवा पुलिस ने कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोनाली फौगाट के शव का पोस्टमार्टम दोपहर को शुरू हुआ था और करीब तीन घंटे तक चले इस पोस्टमार्टम में डॉक्टरों के बोर्ड ने सोनाली के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा सकती है। हालांकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में अभी समय लगेगा और फाईनल रिपोर्ट एफएसएल लैब से करीब दो से तीन महीने बाद मिलेगी। लेकिन पुलिस ने प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर ही सोनाली फौगाट के पीए सुधीर सांगवान व सुधीर के दोस्त सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब किसी भी समय उन दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि गोवा पुलिस कर सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks