सोनाली फौगाट की हत्या को लेकर गोवा पुलिस का दावा
बेटी यशेधरा ने दी मुखाग्रि, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सोनाली फौगाट के शव को रात को सरकारी अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया था और शुक्रवार सुबह अंतिम दर्शनों के लिए ढंढूर स्थित उनके फार्म हाऊस पर ले जाया गया। भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व नागरिकों के अंतिम दर्शन के लिए सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर ढंढूर स्थित उनके फार्म हाउस में रखा गया था। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी सहित अनेक राजनेता शामिल हुए। वहीं गोवा पुलिस ने भी सोनाली फोगाट की मौत के राज से पर्दा उठा दिया है।
सोनाली फौगाट का शव एयर एंबुलेंस से दिल्ली एयर पोर्ट पर पहुंचा था और उसके बाद शव को हिसार से एक एंबुलेंस के माध्यम से डी फ्रि ज में ताबुत को रखकर हिसार लाया गया। रात को शव को हिसार के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया था और करीब दस बजे परिजन शव को लेकर ढंढूर स्थित उनके फार्म हाऊस पर पहुंचे। फार्म हाऊस पर उनके समर्थकों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। जैसे ही शव फार्म हाऊस पर पहुंचा तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सोनाली की बेटी यशोधरा तो बेहोंश भी हो गई बताई जा रही है। घर पर दर्शनों के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और यशोधरा ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। साथ ही श्मशान घाट में चिता को मुखाग्रि भी यशोधरा ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर दी।
सोनाली फोगाट को श्रद्धांजलि देने वालों में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, महापौर गौतम सरदाना,पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र (वीर चक्र), पूर्व विधायक कुलदीप बिश्रोई, फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, पूर्व विधायक प्रोफेसर सम्पत सिह, बजरंग दास गर्ग, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, डॉ योगेश बिदानी, जेजेपी से रमेश गोदारा, नरेश सिंगल, दीनदयाल गौरखपुरिया, कृष्ण बिश्रोई, रणधीर पनिहार, सुरेश गोयल धूपवाला, जगदीश गोदारा, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वहीं अंतिम संस्कार के बाद ही गोवा पुलिस का भी बड़ा ब्यान सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22 अगस्त की रात को सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंद्र ने ही उसको नशीला पर्दा पिला दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो उसको लेकर वाशरूम में करीब दो घंटे तक बैठे रहे।
गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया कि भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट को उसके पीए सुधीर सांगवान व सुखविंद्र ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने ही लिक्विड में कैमिकल मिलाकर सोनाली को पिला दिया था। डोज ज्यादा होने के कारण सोनाली की तबीयत बिगड़ गई तो वो रात को उसको लेकर लेडिज वाशरूम में करीब दो घंटे तक बैठे रहे।
वहीं सोनाली के जेठ कुलदीप ने भी बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सुधीर को गुरूग्राम में फ्लैट चाहिए था और उसने किराए पर लेने के लिए सोनाली को अपनी पत्नी बताया था। परिजनों का आरोप है कि सुधीर व सुखविंद्र ने सोनाली फौगाट की संपति को हड़प्पने के लिए ही उसकी हत्या की है। वहीं फार्म हाऊस से लेपटॉप, डीवीआर भी सुधीर के कहने पर चोरी करवा लिए थे। वहीं 2021 में फार्म हाऊस पर हुई चोरी में भी सुधीर सांगवान का हाथ बताया है।
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की मौत के बाद भाजपा नेताओं ने चुप्पी साधी हुई थी। वीरवार को शहरी निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता उनके घर सांत्वना प्रकट करने पहुंचे थे और सीएम मनोहर लाल ने भी कहा है कि अगर उसके परिजन लिखित में देकर सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो सरकार इसके लिए तैयार है।
- # hisar-common-man-issues
- # news
- # state
- # Sonali Phogat Murder Case
- # Death Story of Sonali
- # Sonali Phogat Death reason
- # Haryana Top
- # Sonali Phogat Dead Body
- # Sonali Phogat and Sudhir meeting
- # Funeral of BJP leader Sonali Phogat
- # Haryana news
- # Haryana Politics
- # Hisar News
- # सोनाली फोगाट मर्डर केस
- # सोनाली फोगाट की मौत का कारण
- # सोनाली फोगाट की डेड बॉडी
- # सोनाली फोगाट और सुधीर की मुलाकात
- # हरियाणा की खबर
- # हिसार न्यूज
- # सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार
- # News
- # National News
- # Haryana news



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks