टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद में कार्यक्रम आयोजित !
योग से हर व्यक्ति रह सकता है स्वस्थ -रमेश ऋषि
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
वेद भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा का मजबूत आधार माने जाते है।आधुनिक युग में भी योग मनुष्य के स्वास्थ्य की संपूर्ण जगत की सर्वोत्तम विधा मानी जाती है। इस कार्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार निरंतर कार्य कर रहा है। स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में अनेक योगाचार्य हर गांव में पांच दिन का योग शिविर लगाकर इस राष्ट्र को समृद्ध और निरोग बनाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कस्बे के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग शिविर लगाया गया।
नारनौंद तहसील में रमेश ऋषि, देव आचार्य कर रहे है। टैगोर सी सै स्कूल नारनौंद में भी यह शिविर 26 से 31अगस्त तक सुबह व शाम को 5 बजे से छः बजे तक लगाया जा रहा है। जिसमें कस्बा वासी वह स्कूल के छात्र भाग लेकर योग की नई-नई क्रियाओं को सीखने का काम कर रहे हैं। योग और प्राणायाम से अनेक रोगों को दूर किया जाता। इन सभी का अभ्यास किया जाता है। आचार, विचार और आहार को ठीक करके हम संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ ले सकते है और सौ वर्षों तक जीवित रह सकते है। वात, पित्त, कफ को कैसे संतुलित करके स्वस्थ रह सकते हैं। आचार्य ने बताया की स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर हम पुनः विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks