यारी इंडिया की टीम ने ली शपथ, पंचायत चुनाव में देंगे दखल !
समाज सेवा के लिए यारी इंडिया टीम ने बनाए 60 पदाधिकारी हर जरूरतमंद तक पहुंचने का वादा - रणबीर लोहान
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पिछले काफी समय से यारी इंडिया टीम ने जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचकर उनकी मदद की और जरूरतमंद छात्रों को पुस्तकें भी मुहैया करवाई। रविवार को नशे के खिलाफ भी पूरी टीम ने लड़ने की शपथ ली और इस दौरान 60 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सोपे गए।
यारी इंडिया के प्रेसिडेंट रणबीर लोहान व महासचिव विनोद गर्ग ने जारी इंडिया टीम का विस्तार करते हुए 60 पदाधिकारियों की नियुक्ति पत्र सौंपे। जिनमें रेणु राणा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, रामू गोयत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव नसीब, रमेश शर्मा, बलजीत, रमेश बेनीवाल, धर्मवीर व राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर राममेहर प्रवीण मोर बनाया गया विनोद गोयल को उत्तर भारत के अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। प्रमोद गोयल को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष जीवन जिंदल को चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया गया है स्टेट करी करणी में मनोज खरब, प्रदीप संजय मोर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। पवन मेहरा, दीपक खांडा, जयवीर, महेंद्र, राजवीर को प्रदेश महासचिव बनाया गया। महिला विंग में मंजू श्योराण को प्रदेश अध्यक्ष।
सुशीला खरब व सरोज को प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनिया जांगड़ा, पूजा रानी को प्रदेश महासचिव, सीमा रानी को हल्का प्रधान बनाया गया। दीपा पाठक प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, युवा विंग में विजेंद्र, कर्नल बुरा, मोनू श्योराण को प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्वराज, युवराज को प्रदेश महासचिव, निशू, महावीर, सुमित, सुनील डाटा और जयप्रकाश को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। सुमित को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यारी इंडिया टीम नशे के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाकर इस पर लगाम लगाने की कोशिश करेगी और इस मुहिम में महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा उन्होंने युवाओं व महिलाओं आह्वान करते हुए कहा कि पंचायती चुनाव में जो भी उम्मीदवार शराब बांटने का काम करें उसके खिलाफ प्रचार करें और अपना समर्थन उस उम्मीदवार को दें जो कि चुनाव में शराब ना बांटे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks