स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजथल में बैंक गांव की ओर रात्रि चौपाल कार्यक्रम किसानों को किया जागरूक !

   

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


गांव राजथल में बैंक गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नारनौंद शाखा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम मैं आरबीओ संजय सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे में किसानों को जागरूक करना था।











बैंक के मैनेजर रवि रंजन ने बताया कि बैंक लोगों के करीब आए इसके लिए रात्रि चौपाल लगाई जा रही है। हम लोगों की सुविधा के लिए परिवर्तन में लगे हुए हैं। गांव के युवा कोई काम करना चाहते हैं तो सरकार उनको ऋण उपलब्ध करवाकर उनकी सहायता करती है गोल्ड लोन से भी आप फायदा ले सकते हैं। किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी गई है।ताकि किसानों को फायदा हो सके। किसानों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई गई है जिसने किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जिसकी सालाना किश्त 436 रुपए है। वो देकर अपना  बीमा दो लाख तक का करा सकता है। 












प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत  20 रुपए  देकर अपना दो लाख का बीमा ले सकता है। आरोग्य प्लस, परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस जो कि 65 साल की आयु तक करवा सकते हैं। अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। लोन मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि किसान अपनी भूमि पर ऋण लेकर खेती-बाड़ी कर सकता है अगर वह समय पर बैंक में लेनदेन करेगा तो उससे और भी काफी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर सरपंच दलशेर मान, सुनील मिगलानी,मनीराम,रामनिवास,किताब सिंह, दवेंदर, देवेंद्र व्यास इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |