स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कैप्टन अभिमन्यु व डिप्टी सीएम के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की सेंधमारी, पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल !

 पूर्व ‌विधायक प्रो रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल


पाप छिपाने के लिए हमारा विधायक मुख्यमंत्री की गोद में बैठ गया, हल्के में नहीं लगवाई एक भी ईंट - प्रो रामभक्त


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


चुनाव के समय में एक तो एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे थे कि हम 75 पार करेंगे। दूसरे कह रहे थे कि इन्हें यमुना पार करेंगे। परंतु चुनाव के बाद दोनों यार बन गए। हमारी सरकार पंजाब में युवा पीढी बर्बाद होते देख हम खेल पॉलिसी लेकर आए थे कि हमारी युवा पीढ़ी न बर्बाद हो जाए। लेकिन इस सरकार में खिलाड़ियों का कोई मान सम्मान नहीं है। उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गांव मसुदपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। वे रविवार को पूर्व विधायक प्रो रामभक्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। 





उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ लेकर आई। जिसमें अग्निवीर 18 साल का भर्ती होगा और 22 साल की उम्र में रिटायर्ड। 4 साल में 6 महीने की ट्रेनिंग, 6 महीने की छुट्‌टी, दो साल नौकरी करेगा, फिर चौथे साल सोचने लग जाएगा कि मेरा क्या होगा। फौज देश के लिए जरूरी है। रशिया में फौज में 4 साल ट्रेनिंग दी जाती है, परंतु अपने यहां 4 साल में घर भेज दिए जाएंगे। हुड्‌डा ने कहा कि समय आएगा तो ये कानून भी वापस होगा। जैसे कृषि कानून वापस हुआ है।








बुजुर्गों को मान सम्मान देने के लिए बुढ़ापा पेंशन शुरू की गई थी और भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार बुजुर्गों की पेंशन को काटकर उनके साथ विश्वासघात कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन छह हजार की जाएगी और अग्निपथ योजना वापस ली जाएगी। 







पूर्व विधायक प्रो. रामभगत ने कहा कि नारनौंद क्षेत्र के दर्जनों गांव में जलभराव के कारण किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं। हलके के मौजूदा विधायक बार-बार पाप धोने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री की गोदी में बैठे हुए हैं। विकास के नाम पर ढाई साल के दौरान एक ईंट भी नहीं लगा पाए। इस अवसर पर धर्मवीर गोयत, पूर्व मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी, जस्सी पेटवाड़, योगेंद्र योगी, रणदीप लोहान, अमरीश पेटवाड़, पूर्व सरपंच अजीत, सुरेश पानू, सुमन शर्मा आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |