तेज रफतार एंबुलेंस पलटी, महिला मरीज की मौत चार घायल
मृतक महिला के बेटे के ब्यान पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
रेवाड़ी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
रेवाड़ी के नेशनल हाईवे नंबर 11 पर एक एंबुलेंस अज्ञात परिस्थितियों में पलट गई। एंबुलेंस पलटने से एंबुलेंस में सवार महिला मरीज की मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक व मृतक महिला के बेटे सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
रेवाड़ी जिले के गांव पालड़ा निवासी मित्रपाल ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी 70 वर्षीय मां शांति देवी के कमर में काफी दर्ज हो गया तो वो अपनी भाभी राधा के साथ मिलकर उसको कुंड के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी मां शांति देवी को रेवाड़ी रैफर कर दिया।
एंबुलेंस चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
जब वो प्राईवेट एंबुलेंस में लेकर रेवाड़ी के लिए निकले तो एंबुलेंस चालक बड़ी ही लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी को चला रहा था, उसने बार बार सही ढंग से गाड़ी चलाने के लिए कहा लेकिन उसने सारी बातें अनसुनी कर दी। रेवाड़ी जसलमेर हाईवे के पास पहुंचे तो पाली फाटक के पास एंबुलेंस पलट गई। राहगिरों ने एंबुलेंस में फेंस हमें बाहर निकाला और रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी मां शांति देवी को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में ये हुए घायल
एंबुलेंस पलटने के कारण मृतक महिला का बेटा मित्रपाल, उसकी भाभी राधा, प्राईवेट अस्पताल की नर्स और एंबुलेंस चालक घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के बेटे के ब्यान पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks