स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक की मौजूदगी में छात्रों के बीच चले ईंट डंडे !
ईंट डंडे बरसने से कार्यक्रम में मची भगदड़, एक छात्र को लिया गया हिरासत में
सोनीपत : तहलका न्यूज : सूत्र
जिले के गन्नौर कस्बे की अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा था कि कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर ईंट डंडे बरसाने आरंभ कर दिए। जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। बड़ी मुश्कील से पुलिस ने स्थिति को संभाला और फिर से कार्यक्रम को शुरू करवाया। उसके बावजूद भी माहौल गर्माया रहा।
मिली जानकारी के अनुसार गन्नौर कस्बे में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की थी। जैसे ही उन्होंने ध्वजारोहरण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ तो कार्यक्रम स्थल पर दो स्कूलों के छात्रों के बीच ईंट डंडे बरसने शुरू हो गए। जिसके कारण वहां पर भगदड़ मच गई और कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने छात्रों को वहां से खदेड़ा और दौबारा से कार्यक्रम को शुरू करवाया। लेकिन पूरे कार्यक्रम में माहौल गर्माया रहा। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि छात्रों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्यों खलल डाला। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks