स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नवीन जिंदल को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत राजा गुर्जर, कांग्रेस नेता सहित दस के खिलाफ मामला दर्ज !

मृतक के दोस्त के ब्यान पर मामला दर्ज, एक साल पहले परिवार ने किया था बेदखल !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार में अर्बन एस्टेट निवासी नवीन जिंदल आत्महत्या के मामले में पुलिस ने राजा गुज्जर, कांग्रेसी नेता कुलबीर सोहल सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपियों पर नवीन जिंदल को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रॉपर्टी व 1.10 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। 







पुलिस को दिए गए ब्यान में सेक्टर-13 निवासी मानिक चौधरी ने बताया कि अर्बन एस्टेट निवासी नवीन जिंदल उसका दोस्त था। करीब एक साल पहले अपने परिवार वालों के साथ प्रॉपर्टी विवाद के बाद परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया था। इसके बाद से नवीन घर से बाहर होटलों में रहता था।


करीब तीन-चार दिनों से माडल टाउन स्थित एक होटल में रुका हुआ था। नवीन जिंदल ने पहले भी प्रॉपर्टी विवाद के चलते आत्महत्या करने के बारे में कहा था। 13 अगस्त को उसने फोन कर होटल में बुलाया और कहा कि राजेंद्रा इन्कलेव में होटल बुक है, वहां पर छोड़ देना।


10.15 बजे उसे होटल में छोड़ दिया और नवीन ने कहा कि शाम को खाना ले आना फिर मैं होटल से चला गया। दोपहर बाद 3:54 बजे बात हुई थी। शाम को 5:34 पर फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बाद में होटल जाकर देखा तो उसका कमरा अंदर से बंद था।





इस संबंध में जांच ‌अधिकारी ने बताया कि मृतक के दोस्त सेक्टर-13 निवासी मनिक चौधरी ने ब्यान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की है। वहीं, रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |