स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कैप्टन अभिमन्यु ने कही बड़ी बात !

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व में नारनौंद में निकाली तिरंगा यात्रा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग


नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



 आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नारनौंद में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्तों के नारे लगाए और कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए पूरे कस्बे की गली गली में पहुंचे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जैसे-जैसे यात्रा कस्बे के में चल रही थी तो लोगों ने छतों पर चढ़कर पूर्व वित्त मंत्री का फूलों की बरसात करके जोरदार स्वागत किया। हर कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा था। 











पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि भारत की आजादी का 75 वा वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देश के सभी शहीदों को यह यात्रा समर्पित है और हम देश के शहीदों को नमन करते हैं। जिन्होंने हमें आजादी दिला कर आज खुली हवा में सांस लेने का मौका दिया है और हमारी नई पीढ़ी इस यात्रा से संकल्प ले रही है। कि देश के शहीदों ने जो सपने लेकर देश को आजाद करवाया था। आज देश मैं हम अमन चैन के साथ जीवन जी रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसमें अहम योगदान है। हमारे युवाओं को भी हमारे शहीदों के पद चिन्हों पर चलकर देश को सोने की चिड़िया बनाने में अपना अहम योगदान देना चाहिए। भारत फिर से विश्व गुरु बने आज पूरी दुनिया भारत देश के सामने टकटकी लगाकर देख रही है।










उन्होंने कहा कि हर घर पर तिरंगा लहराए ताकि शहीदों ने आजादी के लिए जो लहू बहाया था। हम उनका ऋण चुकाने का छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। हर घर पर तिरंगा अभियान प्रदेश के घर घर में पहुंच गया है। भाजपा के कार्यकर्ता सैनिक और प्रहरी के रूप में कार्य करके देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से जो यह अभियान चलाया गया था और इसमें नारनौंद हलके के कार्यकर्ताओं की जो ड्यूटी लगाई गई थी उसको पूरी मेहनत के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरा किया है। लोगों में भारी जोश है और हर घर पर तिरंगा देखकर यह महसूस होता है। उन शहीदों की आत्मा को जरूर शांति मिलेगी जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में समान तरीके से विकास हो रहा है। 



Advt.


ये रहे मौजूद

अजय सिंधु, संजय खरब, जयवीर माजरा, नरेश वर्मा, अमित यादव, सुनीलपाल, प्रेम वर्मा, कुलदीप गौतम, कर्णपाल दुल्हन, बलवान कोहाड़, नन्हा पेटवाड़, पूर्व सरपंच वजीर पेटवाड़,  चरण सिंह दुहन, जगदीश पूनिया, जगदीश सरपंच माढ़ा, सुनीता दुहन पेटवाड़, जयपाल राजपुरा,  इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |