BA admission : हजारों छात्रों को फीस जमा करवाने के लिए हायर एजुकेशन ने दिया एक दिन का अतिरिक्त समय
हायर एजुकेशन विभाग ने बीए में दाखिले की फीस जमा की तारीख बढ़ाई
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हायर एजुकेशन विभाग हरियाणा ने बीए में दाखिले के लिए फीस जमा करने की तारीख को बढ़ा दिया है। विभाग की तरफ से सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए फीस जमा करने की तारीख में बदलाव से हजारों छात्रों को राहत मिली है। क्योंकि ऑनलाईन फीस जमा करवाने में आ रही दिक्कत से अब छात्रों को अतिरिक्त समय मिलेगा।
एडमिशन नोडल अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने की पहले 17 अगस्त तारीख थी, लेकिन ऑनलाईन फीस जमा करने में दिक्कत के चलते हायर एजुकेशन विभाग ने इसमें बदलाव किया है। अब छात्र 18 अगस्त की शाम पांच बजे तक फीस जमा करवा सकते हैं। ताकि पहली मैरिट सूची में जिन छात्रों का चयन हुआ है वो अपनी फीस जमा करवा सकें।
इस संबंध में राजकीय कॉलेज नारनौंद की प्राचार्या दुर्गा ने बताया कि हायर एजुकेशन विभाग के इस फैसले से हजारों छात्रों को राहत मिलेगी। क्योंकि काफी छात्र किन्हीं कारणों से फीस जमा नहीं करवा पाए थे और कॉलेज में दाखिले से वंचित रह गए थे। अब छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का एक अवसर ओर दिया गया है। छात्र 18 अगस्त शाम पांच बजे तक अपनी फीस अवश्य जमा करवाकर मैरिट सूची के हिसाब से कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks