हिसार में दहशत फैलाने के लिए दिन दहाड़े चलाई गोली
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस मामले की जांच में जुटी
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार के तेलियान पुल के पास बुधवार दोपहर को तीन बजे बाईक सवार तीन युवकों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार तेलियान पुल के पास हनुमान मंदिन के पास बाईक सवार तीन युवक जा रहे थे और उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाला तो जमीन पर गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे क्षेत्र में दहशत फेल गई। वहीं युवक गोली चलाते ही मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारिकी से निरक्षण किया। जमीन पर गोली लगने के निशान मिले हैं। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो बाईक पर तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गोली चलने क सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। गोली चलने से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks