स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर लखीमपुर खीरी में लगाएंगे पक्का मोर्चा, हिसार से किसानों का काफिला रवाना !

 पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

 पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के राज्य महासचिव संदीप सिवाच के नेतृत्व में पगड़ी  संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुआ। किसानों का आरोप है कि सरकार ने किसानों को कुचलने वाले केंद्रीय मंत्री के बेटे को तो जमानत पर रिहा करवा लिया। जबकि बेकसूर किसानों को अब तक भी रिहा नहीं किया गया है। वहीं किसानों की अन्य मांगों को पूरा करने का जो आश्वासन दिया गया था उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। 


 प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए संदीप सिवाच ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ियों के नीचे रोंद कर शहीद कर दिया था। उस मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे को सरकार ने जमानत दिलवा दी। लेकिन  बेगुनाह किसानों को जेल में बंद किया हुआ है। जो किसान शहीद हुए थे, उनके परिजनों को किसी तरह का मुआवजा व सरकारी नौकरी अभी तक नहीं मिली है। आजादी करें 75 साल पूरे होने पर 75 घंटे के पक्के मोर्चे का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ही पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुआ है। किसान मरते दम तक अपने हकों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |