स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एसबीएस स्कूल माढा में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव !


 नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


            नारनौंद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाए हुए एसबीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल शिक्षा, खेलों में अपना परचम लहराने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी अलग ही छाप छोड़ रहा है। क्योंकि स्कूल में शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है। वहीं हमारी संस्कृति से आने वाली पीढिय़ों को रू ब रू करवाने के लिए तीज त्योहार पर संस्कृति से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने सहित उनको संस्कारवान बनाने का काम किया जाता है।  







एसबीएस स्कूल माढा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छोटे बच्चों की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा कृष्ण का मनमोहक प्रदर्शन किया। जिसमें बच्चे राधा और कृष्ण की वेशभूषा धारण करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला । इस त्योहार पर स्कूल में बच्चों ने छोटे-छोटे नाटकों के माध्यम से छोटे कृष्ण भगवान के जीवन की अनेक छोटी-छोटी घटनाओं का प्रदर्शन किया कि किस तरह से कृष्ण भगवान अपनी मां के प्यारे थे और किस तरह से उन्होंने कंस का वध किया था इत्यादि।






         स्कूल के डायरेक्टर सुनील चहल ने कृष्ण भगवान के जीवन के बारे में बच्चों को बताया, उन्होंने जो 5000 वर्ष पहले गीता का उपदेश दिया था जिससे हमें जीवन जीने की शिक्षा मिलती है उस गीता को हमें पढ़ना चाहिए ना कि केवल पोथी में बंद करके या कोर्ट में कसम खाने के लिए रखना है। प्रिंसिपल सरोज चहल ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल में मंजू, भानु प्रताप, रेखा, सुमन, नितु, हेमंत, विजय, संदीप, रविंदर, बलजीत आदि मौजूद रहे।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |