स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा सरकार ने 105 सरकारी स्कूलों को किया मर्ज, बताया ये कारण !

हिसार जिले के एक गांव तो जींद के तीन गांव के स्कूल मर्ज



हिसार / जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 105 सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का आदेश जारी किया है। इन स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को गांव के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले दूसरे स्कूलों में सिफ्ट करने का आदेश दिया है। मर्ज होने वाले स्कूलों की लिस्ट में हिसार जिले का एक स्कूल है तो जींद जिले के तीन गांव के स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। 








हरियाणा शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे स्कूलों का रिकार्ड मांगा था जिनमें छात्रों की संख्या 50 से कम है तो शिक्षा लिस्ट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दी थी। उसके बाद आदेश आया कि ऐसे स्कूलों को चिन्हित किया जाए जिनमें छात्रों की संख्या 20 या बीस से कम है तो जिला मुख्यालय की तरफ से लिस्ट भेज दी गई। अब हरियाणा शिक्षा विभाग ने 105 ऐसे सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के निर्देश दिए हैं जिनमें छात्रों की संख्या 20 या बीस से कम है। 






मर्ज होने वाली सूची में शामिल हैं इन गांव के स्कूल

 सूची में हिसार जिले के गांव कंवारी का सरकारी स्कूल शामिल है, इस स्कूल में 17 छात्र ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इस स्कूल में पढऩे वाले छात्रों को अब दूसरे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करनी होगी। वहीं जींद जिले के गांव चाबरी, बड़ौदी और जुलाना खंड के गांव देशखेड़ा शामिल हैं। 




हसला ने जताया रोष

हरियाणा स्कूल लेक्चरर्ज एसोसिएशन (हसला) ने रोष जताया है। इसको लेकर हसला शिक्षा मंत्री से मिलेगा और बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा । हसला का कहना है कि सरकार नए स्कूल खोलने के बजाय उनको बंद करने में लगी है। सरकार को सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने की तरफ ध्यान देना चाहिए ना कि बंद करने पर। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |