मिशन अग्निपथ : महिला सैन्य पुलिस के लिए शुरू होगी सेना भर्ती रैली, आगामी सितंबर तक जारी रहेगी पंजीकरण प्रक्रिया !
खरगा स्टेडियम अंबाला कैंट में होगा सेना भर्ती रैली का आयोजन
रेवाड़ी, 16 अगस्त
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती कार्यालय मुख्यालय अंबाला द्वारा मुख्यालय भर्ती क्षेत्र अंबाला के तत्वावधान में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी महिला सैन्य पुलिस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 सितंबर 2022 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली के तहत 7 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी जिलों से सेना में पात्र महिला उम्मीदवारों को भर्ती करने के लिए खरगा स्टेडियम अंबाला कैंट में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.
श्री साकले ने बताया कि महिला अभ्यर्थी की लम्बाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद और 3 फीट ऊंची कूद की की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में चयनित होने वाली महिला अभ्यर्थी चार साल के लिए भारतीय सेना में नियुक्त होंगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर 2022 के बाद ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपना प्रवेश पत्र आवेदन और दस्तावेज साथ लाएं। रैली स्थल पर एडमिट कार्ड में उल्लेख किया गया है। एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट 5 अक्टूबर के बाद www.joinindianarmy.nic.in से लिया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी क्षति से बचाव के लिए अपने प्रवेश पत्र और दस्तावेजों को वाटर प्रूफ पारदर्शी फोल्डर में रखकर ले जाएं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks